राष्ट्रीय एकीकरण दिवस के रूप में मनायी गयी इंदिरा गांधी की जयंती

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार ने की.

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र स्थित केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर के एनएसएस सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकीकरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार ने की. जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी राम लखन प्रसाद ने किया. इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण दिवस विभिन्न प्रकार के भेदभाव को मिटा कर एक होने का संदेश देता है. कहा कि जिस प्रकार भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में भी भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया. आज का दिवस उन्हें हमेशा याद दिलाता रहेगा. कहा कि यह दिवस इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को मनाया जाता है, जो उनके धैर्य, साहस और एकता को दर्शाता है. इस अवसर पर प्रो रामकुमार कर्ण, देवनारायण यादव, रामचंद्र प्रसाद यादव, अर्जुन कुमार, विश्वनाथ पांडे, यदुनंदन यादव, गयाधर प्रसाद यादव, देवनारायण पंडित ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी एवं दर्जनों छात्र -छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >