बच्चों में बढ़ रही आत्महत्या की प्रवृत्ति, माता-पिता को देना चाहिए ध्यान - डॉ मुकेश

मानसिक स्वास्थ्य व साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सभा आयोजित

-मानसिक स्वास्थ्य व साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सभा आयोजित प्रतापगंज. प्रखंड अंतर्गत चिलौनी उत्तर पंचायत स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के उत्तर बाढ़ आश्रय स्थल परिसर में जागरूकता सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुभाषचंद्र मिश्र ने की. विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सलाहकार सुरेश चंद्र मिश्र, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश प्राण और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता रामबिलास मेहता मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और अतिथियों का स्वागत मिथिला की परंपरागत पाॅग एवं अंगवस्त्र से किया गया. सभा का संचालन प्रकाश प्राण ने किया. डॉ मुकेश ने अपने संबोधन में कहा कि आज हर पांच में से एक व्यक्ति मानसिक रोग से पीड़ित है. उन्होंने बताया कि लगभग 50 प्रतिशत लोग कॉरपोरेट जगत में मानसिक तनाव झेल रहे हैं. बच्चों में आत्महत्या की प्रवृत्ति और नशे की लत बढ़ रही है, जिस पर माता-पिता को समय रहते ध्यान देना चाहिए. उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और साझा करने, समय पर अच्छा भोजन लेने, परिवार से जुड़े रहने, सकारात्मक सोच विकसित करने, योग और व्यायाम करने की सलाह दी. सभा में सुजीत ने साइबर अपराध और धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए. उन्होंने कहा कि लोग अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें और पासवर्ड में व्यक्तिगत जानकारी (जैसे जन्मतिथि) का इस्तेमाल न करें. बैंक कर्मचारी या पुलिसकर्मी बनकर आने वाले कॉल से सतर्क रहें. उन्होंने बताया कि किसी भी साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क किया जा सकता है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >