नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में बारिश से कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, सभी स्पर सुरक्षित

रविवार की शाम छह बजे नदी का जलस्तर एक लाख 64 हजार 020 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया

वीरपुर. नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश से कोसी नदी के जलस्तर में रविवार क़ो बढ़ोतरी देखी गई. रविवार की शाम छह बजे नदी का जलस्तर एक लाख 64 हजार 020 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया. कोसी बराज के 22 फाटकों क़ो भी खोल दिया गया है. जानकारी अनुसार नदी के जल अधिग्रहण बराहक्षेत्र के जलस्तर में सुबह 10 बजे से ही बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई. तब जलस्तर बढ़कर एक लाख 23 हजार 500 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया. जलस्तर बढ़ने का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक जारी रहा. हालांकि इसके ठीक बाद कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई. जो शाम के छह बजे तक जारी रहा. नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे है. मुख्यालय स्थित कौशिकी भवन के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार नदी के दोनों ही तटबंध के सभी स्टर्ड और स्पर अपने सभी अवयवों के साथ सुरक्षित बताये जा रहे हैं. तटबंध पर सतत निगरानी और चौकसी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >