जन सुराज उद्घोष यात्रा का शुभारंभ

जन सुराज पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेता इंद्र देव शाह ने यात्रा की शुरुआत की घोषणा की

सुपौल. जन सुराज पार्टी ने रविवार को जन सुराज उद्घोष यात्रा का शुभारंभ किया. चार दिवसीय यात्रा हर प्रखंड और विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद स्थापित करना और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है. जन सुराज पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेता इंद्र देव शाह ने यात्रा की शुरुआत की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे और उन्हें जन सुराज की नीतियों और उद्देश्यों की जानकारी देंगे. उन्होंने यह भी बताया कि इस यात्रा का मुख्य मकसद आम जनता को जागरूक करना है. ताकि वह सही मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >