– अग्निशमन जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन वीरपुर. अग्निशमन जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन सोमवार को वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित विभिन्न स्कूलों, गैस गोदामों, पेट्रोल पंप सहित अन्य स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिता भी करवाया गया. अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की आग बुझाने की तकनीकों को बताया गया. कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल अग्निशमन प्रभारी रंजीत कुमार बताया कि विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिता करवाया गया. पुरस्कार भी वितरण किया गया. साथ ही लोगों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय शांति और सूझ-बूझ से काम लेने की सलाह दी गई. उन्होंने कहा कि आग लगने पर अग्निशमन विभाग को तुरंत फोन करें. ताकि ससमय अग्निशमन कर्मी आपकी मदद कर सकें. कार्यक्रम का समापन फायर सेफ्टी शपथ के साथ किया गया. मौके पर सिंकु कुमार, पवन कुमार, मनीष कुमार, दिलीप कुमार पासवान,सुरज कुमार, रविरंजन कुमार, कुंदन कुमार आदि लोग मौजूद थे.
आग लगने पर अग्निशमन विभाग को तुरंत करें फोन, कर्मी करेंगे आपकी मदद : रंजीत

आग लगने पर अग्निशमन विभाग को तुरंत करें फोन, कर्मी करेंगे आपकी मदद : रंजीत
Copied link
अग्निशमन जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन