रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

इस क्षेत्र की परंपरा रही है कि हर पर्व को हिन्दू एवं मुस्लिम भाइयों ने आपसी सहयोग से मनाया है

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमराही नगर पंचायत के रामनगर रोड स्थित जनता हॉस्पिटल के सौजन्य से शुक्रवार की संध्या रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. जनता हॉस्पिटल के संचालक सुभाष पांडेय ने रमजान के इस पाक महीने में सभी रोजेदार भाइयों को रमजान की बधाई देते हुए कहा कि रमजान एक पाक महीना है और मान्यता है इस महीने की जाने वाली हर दुआ कुबूल होती है. बताया कि उनके अस्पताल की ओर से हर वर्ष रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है. कहा कि इस क्षेत्र की खूबी रही है कि हिन्दू-मुस्लिम एक साथ हर पर्व त्योहार को आपसी सद्भाव के साथ मिलकर मनाते हैं. वहीं शाहपुर पृथ्वीपट्टी के मुखिया सतीश पांडेय, हरिराहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन यादव, परमानंदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो अखलाक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है. कहा कि इस क्षेत्र की परंपरा रही है कि हर पर्व को हिन्दू एवं मुस्लिम भाइयों ने आपसी सहयोग से मनाया है. इफ्तार पार्टी में दोनों समुदाय के लोगों ने लजीज व्यंजनों का जमकर लुफ्त उठाया. मौके पर घनश्याम पांडेय, नूर आलम, फिदा हुसैन, सतीश यादव, मो टुन्ना, अताउर रहमान, बबलू यादव, राजेश यादव, चंद्र नारायण पांडेय, मो अख्तर, मो शमीम, महेश पांडेय, मो आशिक, मो अब्दुल्लाह, मो नुरुल्लाह, डॉ तबरेज आलम, शहजाद आलम, शाहिद आलम, संजय कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >