बॉर्डर क्षेत्र के एक किमी एरिया में कोई संदिग्ध चहल-पहल दिखे तो पुलिस को करें सूचित

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कुनौली थाना परिसर में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक

कुनौली.

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कुनौली थाना परिसर में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ राजू रंजन व एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से की. बैठक में सीमावर्ती इलाके में अवैध गतिविधि पर विस्तार से चर्चा की गयी. वहीं मद्य निषेध से संबंधित अवैध शराब के विरुद्ध रोकथाम के संबंध में चर्चा की गई. बताया गया कि बॉर्डर क्षेत्र के एक किलोमीटर एरिया में कोई संदिग्ध द्वारा चहल-पहल की सूचना मिलती है तो तिलाठी चौकी प्रभारी तथा मल्हनी चौकी प्रभारी को अविलंब सूचना दें. मौके पर एसएसबी एवं नेपाल पुलिस के साथ द्वितीय लाइन चेक पोस्ट दिखाया गया तथा चेक पोस्ट से संबंधित आवश्यक विचार-विमर्श किया गया. एसडीपीओ श्री रंजन ने बताया कि बैठक में आपसी कॉर्डिनेशन व सहयोग पर चर्चा किया गया. कहा कि आपसी सहयोग से ही मादक पदार्थ शराब, गांजा व आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सकेगा. ताकि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न किया जा सके. नेपाल के तिलाठी व मलहनियां पुलिस इंचार्ज सुरेश मंडल व संजय कुमार झा आपसी कॉर्डिनेशन को आवश्यक बताया. बैठक में कुनौली कस्टम इंस्पेक्टर अरुण कुमार, कुनौली थानाध्यक्ष दयानंद महतो, डगमारा थानाध्यक्ष रामानुज सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >