सुपौल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बीएसएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को आवेदन देकर छात्रहित के समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. कहा कि यदि कॉलेज प्रशासन अविलंब इन मांगों पर अमल नहीं करती है तो अभाविप के द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा. दिये आवेदन में बताया गया है कि हेंडबुक फी के नाम पर छात्रों से हर सेमेस्टर में अवैध वसूली की जाती है. छात्र संघ के नाम पर, मैग्जीन फी के नाम पर, इलेक्ट्री, मेडिकल, लैब, पार्किंग सहित अन्य नामों पर भी छात्रों से प्रत्येक सेमेस्टर में अवैध वसूली की जाती है. पुस्तकालय कई वर्षों से बंद पड़ा है. जिस कारण कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय को अविलंब चालू करने की मांग की. कहा कि छात्रों से कॉमन रूम के नाम पर भी कॉलेज प्रशासन द्वारा अवैध वसूली की जाती है. जबकि पीने योग्य पानी की सुविधा कॉलेज में कई वर्षों से नहीं है. इस ओर कई बार कॉलेज प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा कोई भी छात्र हित का काम नहीं किया गया. कहा कि यदि इन सभी मांगों को कॉलेज प्रशासन द्वारा जल्द पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे. जिसकी सारी जबावदेही कॉलेज प्रशासन की होगी. इस मौके पर अभाविप के जिला संयोजक रंजीत झा, प्रात संयोजक शिवजी कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार, मनीषा कुमारी, खुशी कुमारी, कीर्तिका भार्गव, संजीवनी भारती, बुसरा प्रवीण, सादिया प्रवीण, निगार अंजुम, निशात अंजुम, निकहत परवीन, अजमत परवीन, रीतिक, राजू कुमार, पंकज कुमार, अजय कुमार, कौशल कुमार, राजदीप कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
