देवर से फोन बात करते देखे पति ने पत्नी की पिटाई

भाभी को अपने चचेरे देवर के साथ फोन पर बातचीत करना महंगा पड़ गया

बलुआ बाजार.

भाभी को अपने चचेरे देवर के साथ फोन पर बातचीत करना महंगा पड़ गया. पत्नी को फोन पर बातचीत करता देख पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी. मामला भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूठी पंचायत के वार्ड 13 से जुड़ा है. जानकारी मुताबिक बुधवार की रात एक महिला अपने ससुराल में अपने चचेरे देवर के साथ फोन पर बात कर रही थी. इसी बीच महिला के पति को बातचीत करने की भनक लग गयी. भनक लगते ही महिला के पति ने फोन छीन कर अपने पत्नी के साथ बेरहमी से मार पीट करने लगा. महिला ने मारपीट की घटना के बाद इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी. सूचना मिलते ही मायके के लोग भीमपुर थाना पहुंच गये. तब तक पीड़िता भी अपने ससुराल पक्ष के साथ भीमपुर थाने पहुंच गयी. पीड़िता ने स्वीकार किया कि पति के विदेश जाने के बाद वे अपने देवर के साथ एक साल से फोन पर बातचीत कर रही थी. पति ने शक के आधार पर उसके साथ बेरहमी से पिटाई किया है. दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर मामला समाप्त कराया गया. महिला के पिता ने बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा मामला सुलझा दिया गया. हमलोग अपने साथ बेटी को लेकर जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >