पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के नोलाखी राही निवासी सुरेंद्र पासवान बताया जा रहा है

जदिया. जदिया पुलिस ने मंगलवार की सुबह बघेली पंचायत में छापेमारी कर पत्नी की हत्या के आरोप में आरोपित पति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के नोलाखी राही निवासी सुरेंद्र पासवान बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपी सुरेंद्र पासवान को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है. गौरतलब हो कि हत्यारोपी सुरेंद्र पासवान अपनी पत्नी रंजना देवी के साथ बघेली पंचायत के वार्ड नंबर-07 ससुराल में ही रहता था. पत्नी से झगड़ा होने के कारण वह आवेश में आकर अपनी पत्नी रंजना देवी के पेट में चाकू घोंप कर हत्या कर दिया. इस मामले को लेकर मृतका के पुत्र ने अपने पिता के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए कांड संख्या 79/24 दर्ज कराया था. हत्या के बाद आरोपित फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >