दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने कराया इलाज

इस सेवा यात्रा का आयोजन सीमा जागरण मंच, विद्या भारती एवं सेवा भारती के सहयोग से किया गया है

वीरपुर. मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा एवं राष्ट्रीय चिकित्सा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस सेवा यात्रा का आयोजन सीमा जागरण मंच, विद्या भारती एवं सेवा भारती के सहयोग से किया गया है. शिविर के पहले दिन बनैलीपट्टी पंचायत भवन, परमानंदपुर पंचायत भवन एवं बसंतपुर आंगनबाड़ी केन्द्र पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जहां सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराकर निःशुल्क दवाएं प्राप्त की. शिविर में लगभग 520 मरीजों का उपचार किया गया. सीमा जागरण मंच के जिला मंत्री विनय सिंह ने बताया कि यह शिविर स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने का एक प्रयास है. वहीं अधिवक्ता सुबोध कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि रविवार को शिविर प्रखंड क्षेत्र के चार अन्य स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 05 मुशहरी टोला, वार्ड संख्या 12 कारगिल चौक दुर्गा मंदिर परिसर, फतेहपुर वार्ड संख्या 02 प्राथमिक विद्यालय एवं वीरपुर गोल चौक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सीमा जागरण मंच के दर्जनों स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ विवेकानंद (आरोग्य भारती, उत्तर बिहार), डॉ सागर, डॉ जेएल शर्मा, डॉ अभिषेक कुमार सहित कुल 18 चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी. साथ ही संघ के जिला प्रचारक राहुल राजदेव, विनय सिंह, चंचल सिंह, विजय गुप्ता, सुमित कुमार, संजीत सिन्हा, एक नारायण, सुनील प्रसाद एवं शिवानी देव ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >