मानवाधिकार संगठन की पहल से प्रेमी युगल की हुई शादी

शादी के अवसर पर मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दोनों पक्षों के कुछ करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे

वीरपुर. भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज गांव में प्रेमी युगल के प्रेम संबंध को सामाजिक स्वीकृति दिलाने में मानवाधिकार सुरक्षा शक्ति संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. संगठन की पहल पर रानीगंज निवासी सजन मंडल की पुत्री अनिता कुमारी और सुरेंद्र मंडल के पुत्र रूपेश मंडल ने वीरपुर के राम जानकी मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कर लिया. अनिता और रूपेश के बीच बीते कई महीनों से प्रेम संबंध था और दोनों विवाह करना ���ाहते थे. हालांकि परिजनों की असहमति के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा था. दोनों परिवारों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मानवाधिकार सुरक्षा शक्ति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रंजीत पासवान ने हस्तक्षेप किया और मामले को सुलझाने में सक्रिय भूमिका निभाई. रंजीत पासवान ने दोनों पक्षों से शांतिपूर्ण बातचीत कर आपसी सहमति बनवाई और सामाजिक मर्यादा के अंतर्गत मंदिर में विवाह की व्यवस्था की. उन्होंने कहा, हमारा संगठन उन युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है, जो आपसी रजामंदी से विवाह करना चाहते हैं लेकिन सामाजिक या पारिवारिक दबाव के कारण बाधाओं का सामना कर रहे हैं. शादी के अवसर पर मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ मानवाधिकार संगठन के सदस्य और दोनों पक्षों के कुछ करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >