विद्यालय से बाहर बच्चों को चिन्हित करने के लिए किया जायेगा हाउस होल्ड सर्वे

छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

सरायगढ़ बीआरसी चांदपीपर परिसर में शुक्रवार को विद्यालय के बाहर के 06-14 एवं 15-19 आयु वर्ग के बच्चों की पहचान हेतु गृहवार सर्वेक्षण हेतु एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव शंकर पंडित की अध्यक्षता में संपन्न हुई. प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के छिटही हनुमान नगर, शाहपुर पृथ्वीपट्टी, पिपराखुर्द, भपटियाही, लालगंज और मुरली के प्रधानाध्यापक और नोडल शिक्षकों दो पालियो में प्रशिक्षक विनोद मेहता और राम रतन मंडल के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन नीति में विद्यालय से बाहर बच्चों को चिन्हित करने के लिए हाउस होल्ड सर्वे की महत्ता पर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री पंडित ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत 6 से 19 वर्ग के सभी छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2019 के अनुसार 6-14 आयु वर्ग के सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार प्राप्त है. इसके बावजूद भी कई बच्चे अपने इस मौलिक अधिकार से वंचित रह जाता है. इसी कारण हाउस होल्ड सर्वे हेतु सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में डॉ उपेंद्र कुमार, कपिल कुमार मेहता, संजय कुमार पाठक, नित्यानंद भार्गव, धीरज कुमार, अनिल कुमार, शशि कुमार यादव, सुनील कुमार, मो केसर अली, मो जाकिर हुसैन, योगेंद्र कुमार, दिलीप कुमार पासवान, बेबी कुमारी, निशा भारती, प्रियतम भारती, विनीता कुमारी, ब्यूटी कुमारी, अनिता कुमारी, सरिता कुमारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >