असामाजिक तत्वों से परेशान एचएम ने थाने में की शिकायत

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित मध्य विद्यालय इस्लामपुर उर्दू परिसर में घुसकर रात के समय अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव मचाया गया

प्रतापगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित मध्य विद्यालय इस्लामपुर उर्दू परिसर में घुसकर रात के समय अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव मचाया गया. इस संबंध में विद्यालय प्रधान किरण कुमारी ने थाना को दिये आवेदन में बताया कि रात के समय अज्ञात लोगों के द्वारा विद्यालय परिसर में घुसकर कार्यालय गेट के समीप व अन्य जगह शौच कर दिया जाता है. इतना ही नहीं शौच को कार्यालय व बंद कमरे में लटके ताला पर भी लगा दिया जाता है. बताया कि इस प्रकार की घटना पूर्व में भी कई बार किया जा चुका है. विद्यालय गांव से 100 मीटर के दूरी पर होने के कारण असामाजिक तत्व द्वारा परिसर में किसी भी घटना को अंजाम दिया जाता है. विद्यालय परिसर में लगे नल, ट्यूब लाइट, ट्यूबेल, फूल की डाली आदि को बर्बाद कर दिया जाता है. दीवार पर भी भद्दा-भद्दा कॉमेंट्स लिख दिया जाता है. अज्ञात उपद्रवी चहारदीवारी कूद कर विद्यालय परिसर में पहुंच कर शराब पीते हैं. एचएम ने प्रशासन व विभाग से अविलंब कार्रवाई की गुहार लगाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >