अनुमंडल अस्पताल में पांच दिनों तक लगेगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का कैंप

आयोजित शिविर में सरकार के विभिन्न विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे

वीरपुर. बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 से 26 सितंबर के बीच कुल पांच दिनों तक अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा. आयोजित शिविर में सरकार के विभिन्न विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे. मुख्य रूप से ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग से जुडी महिला एवं जनप्रतिनिधि का स्वास्थ्य जांच कराने एवं सहभागिता के लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा. जानकारी देते हुए अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि उक्त स्वास्थ्य मेले में सभी महिलाएं एवं किशोरियों का समुचित जांच किया जायेगा. किशोरियों एवं महिलाओं का इनीमिया जांच, परामर्श, शारीरिक कमजोरी एवं यक्ष्मा जांच के साथ-साथ किशोर एवं बाल पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोषण माह का भी आयोजन किया जाएगा. शिविर में नेत्र जांच की सुविधा भी होगी. प्रसव पूर्व जांच एवं बच्चों के बीच टीकाकरण की सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >