वीरपुर. जिले में “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम अंतर्गत अनुमंडल अस्पताल में 100 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा व आशा फैसिलिटेटर की उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया. एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 100 स्वास्थ्य सेवा प्रदाता का उन्मुखीकरण किया गया. स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पी एस आई इंडिया) और केन्व्यू के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान फ्रंट लाइन वर्कर को डायरिया की शीघ्र पहचान, बचाव, नियंत्रण ओर डायरिया में ओआरएस घोल और जिंक की महत्व के बारे में प्रशिक्षित किया गया. प्रोग्राम मैनेजर प्रदीप कुमार सिन्हा एवं कॉर्डिनेटर सतीश कुमार द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाया गया. इसमें वीरपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विवेक रंजन, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक राम विलास पंडित, प्रखंड लेखपाल सुशील कुमार सुमन एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी का पूर्ण सहयोग मिला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
