स्वास्थ्य जांच शिविर में 378 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

सभी लाभार्थियों को जांच के आधार पर डॉक्टरों द्वारा जरूरी परामर्श दिया गया तथा मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गई

त्रिवेणीगंज. प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरियापट्टी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने शिविर में पहुंचकर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. शिविर में कुल 280 गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा उनके स्वास्थ्य जांच की. जांच में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हेपेटाइटिस, यूरिन टेस्ट, एचआईवी सहित अन्य महत्वपूर्ण परीक्षण शामिल थे. वहीं प्रखंड क्षेत्र के कोरियापट्टी स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 98 गर्भवती महिलाओं ने हिस्सा लिया और स्वास्थ्य जांच करवाया. सभी लाभार्थियों को जांच के आधार पर डॉक्टरों द्वारा जरूरी परामर्श दिया गया तथा मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गई. इस अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ इंद्रदेव यादव, पीएचसी प्रभारी डॉ सुमन कुमारी, डॉ इश्तियाक अहमद, किरण कुमारी, सरस्वती कुमारी, रंजू कुमारी, अंजू कुमारी समेत कई अनुभवी चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. इसके अतिरिक्त विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही, जिन्होंने गर्भवती महिलाओं को शिविर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. शिविर के अंत में सभी लाभार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >