वीरपुर. अनुमंडलीय अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आई कुल 135 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई. अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में 91 महिलाओं की जांच की गई, जिनमें से 03 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क जोन में रखा गया. वहीं, भीमनगर स्थित बसंतपुर पीएचसी में 44 महिलाओं की जांच हुई, जिसमें 17 महिलाओं को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया. इस प्रकार कुल मिलाकर 135 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे शिशुओं के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना तथा कुपोषण से बचाव करना है. शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, एचआईवी, जीडीएम (गेस्टेशनल डायबिटीज), और वजन की जांच की गई. जांच के उपरांत जरूरत के अनुसार उन्हें आयरन, कैल्शियम एवं अन्य आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं. साथ ही, महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह भी दी गई. स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि जिन गर्भवती महिलाओं का ब्लड शुगर स्तर अधिक पाया जाता है, उन्हें जीडीएम के तहत हाई रिस्क जोन में रखा जाता है, क्योंकि इससे शिशु के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.
135 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

135 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
Copied link
जांच के उपरांत जरूरत के अनुसार उन्हें आयरन, कैल्शियम एवं अन्य आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं