99 गर्भवती महिलाओं की गयी स्वास्थ्य जांच

अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान क़े तहत एक शिविर का आयोजन किया गया. जहां विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी.

वीरपुर. अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान क़े तहत एक शिविर का आयोजन किया गया. जहां विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुशील कुमार ने बताया कि 99 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य की देखभाल करना है. उन्हें कुपोषित होने से बचाना है. शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने आयी गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, एचआईवी, वजन आदि की जांच की गयी. जांच के बाद आवश्यकता अनुसार उन्हें आयरन, कैल्शियम व अन्य तरह की दवाइयां दी गयी. साथ ही उन्हें पोषण युक्त खानपान की सलाह भी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >