93 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच, पोषण युक्त आहार लेने की दी नसीहत

अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया.

वीरपुर. अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया. जहां विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची 93 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कर तहत कुल मिलाकर 93 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य की देखभाल करना है. उन्हें कुपोषित होने से बचाना है. शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने आई गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, एचआईवी, जीडीएम, वजन की जांच की गयी. जांच के बाद आवश्यकता अनुसार उन्हें आयरन, कैल्शियम एवं अन्य तरह की दवाइयां दी गयी. साथ ही उन्हें पोषण युक्त खानपान की सलाह भी दी गयी. उन्होंने बताया कि जीडीएम यानी जिन गर्भवती महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल अधिक होता है. उसे हाई रिस्क जोन में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >