153 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, दी गयी दवा

सीएचसी सरायगढ भपटियाही, राजकीय औषधालय लालगंज, महराजी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपीपर और छिटही हनुमान नगर में 153 गर्भवती महिलाओं की शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जांच की गयी

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी सरायगढ भपटियाही, राजकीय औषधालय लालगंज, महराजी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपीपर और छिटही हनुमान नगर मे सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत कुल 153 गर्भवती महिलाओं की शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जांच की गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच कर दवा उपलब्ध करायी. मौके पर लैब टेक्निशियन सत्यनारायण पासवान ने गर्भवती महिलाओं का वीडीआरएल, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, यूरीन, हिमोग्लोबिन सहित अन्य प्रकार की जांच की. जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गयी. साथ ही भारी वज़न से परहेज़ बरतनें एवं अधिक मात्रा में पानी पीने की बात कही गई. शिविर में डॉ चंद्रभूषण मंडल, डॉ लक्ष्मीकांत राय, डॉ मयंक रंजन, डॉ रवि शंकर कुमार, सज्जाद अहमद, पवन ओझा, डॉ रचना रानी, लेखापाल राजीव रंजन मिश्र, लीलानंद सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, बीसीएम तपेश कुमार मंडल, एएनएम बबीता कुमारी, अर्चना कुमारी, डोली कुमारी, मुनकी कुमारी, सुनिधि कुमारी, संजना गुप्ता, कुसुमलता कुमारी, अनिता कुमारी, शैला कुमारी, गीता कुमारी अन्य एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >