125 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 125 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जांच की गयी.

पिपरा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 125 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जांच की गयी. इसके अंतर्गत परिवार नियोजन परामर्श, एएनसी, बीपी, लैब जांच, दवा वितरण आदि की सुविधा भी दी जाती है. इस अभियान की देखरेख प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार चंद्र, डॉ मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया. मालूम हो कि प्रत्येक महीने की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की पूर्ण जांच अस्पतालों में मुफ्त में किया जाता है. इस अभियान के तहत सभी महिलाओं को नाश्ता भी दिया जाता है. इस अवसर पर डॉ अजय कुमार, डॉ अकरम, डॉ बादल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक रवीश कुमार झा, एएनएम गंगोत्री कुमारी, सिंकू कुमारी, बंटी कुमारी, गूंजा कुमारी, अनु कुमारी, पूजा कुमारी, एलटी रत्नेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >