संतमंत में गुरु का स्थान सर्वोपरि : प्रमोद बाबा

संतों ने श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म और मानवता का दिया संदेश

– संतमत सत्संग को ले उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – संतों ने श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म और मानवता का दिया संदेश त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र स्थित कुशहा पंचायत के मोतीनगर मचहा स्थित सतमंत सत्संग आश्रम प्रांगण में शनिवार को सतलोकवासी पूज्यपाद स्वामी मोती दास जी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, संत, महात्मा व श्रद्धालुओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया. इससे पहले शुक्रवार को कुपाघाट के वर्तमान आचार्य पूज्यपाद महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज की जयंती मनाई गई थी. इस मौके पर आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग के अंतिम दिन शनिवार महर्षि मेंही आश्रम भागलपुर के कुपाघाट से आए संत – महात्माओं के प्रवचनों से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया. सत्संग में कुपाघाट, भागलपुर से पधारे गुरुसेवी स्वामी प्रमोद बाबा ने प्रवचन देते हुए कहा कि गुरु का स्थान मानव जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है. गुरु के मार्गदर्शन से ही मनुष्य अध्यात्म से जुड़कर सही दिशा में जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त करता है. कहा कि हम मनुष्य दूसरों से प्रेम तो करते हैं. उस प्रेम में कभी ना कभी अप स्वार्थ की खटास आ जाती है. राम और भरत के प्रेम में कभी भी अप स्वार्थ की खटास नहीं आई. यदि हम हमारे जीवन में रामायण लाना चाहते हैं तो अपने कर्तव्य को निष्ठा से करते हुए वर्तमान समय को पवित्र बनाएं. व्यक्ति अच्छी परिस्थितियों में तो हमेशा ही अच्छा होता है पर जो बुरी परिस्थितियों में भी अच्छा होता है. वही व्यक्ति विजयी कहलाता है. राम कथा के दौरान उन्होंने कहा की अवसर प्रकृति प्रत्येक व्यक्ति को देती है कोई व्यक्ति उस अवसर का लाभ उठाता है और आगे बढ़ जाता है. कोई कोई व्यक्ति अवसर आने पर अहंकार के कारण चूक जाता है. समय को गवां देता है. वहीं डॉ. निर्मलानंद बाबा ने कहा कि भगवान को कुछ नहीं चाहिए. भगवान भक्त के वश में होते हैं. जब भी भक्त उन्हें याद करता है, भगवान भक्त के पास दौड़ते हुए आते हैं. वहीं शंकर बाबा, जयकुमार बाबा सहित अन्य संतों ने भी महर्षि मेंही के आध्यात्मिक विचारों, मानव जीवन के मूल्यों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म और मानवता का संदेश दिया. दो दिवसीय संतमत सत्संग के सफल संचालन में आयोजन समिति से जुड़े पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जयप्रकाश यादव, तारणी प्रसाद यादव, सुरेन्द्र यादव, दिलीप कुमार, जितेंद्र यादव, रामकुमार यादव, शंभु यादव, सुशील कुमार सुमन, बीरेंद्र साह, बीरेंद्र यादव, दिलखुश कुमार आदि ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >