मानव जीवन में सत्संग का बड़ा महत्व : संत

मचहा मोतीनगर में दो दिवसीय संतमत सत्संग का हुआ शुभारंभ

– मचहा मोतीनगर में दो दिवसीय संतमत सत्संग का हुआ शुभारंभ त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र के कुशहा पंचायत स्थित मचहा मोतीनगर में सतमंत सत्संग आश्रम में कुप्पाघाट के वर्तमान आचार्य हरिनंदन परमहंस जी महाराज के जयंती एवं सतलोकवासी पूज्यपाद स्वामी मोती दास जी महाराज की पुण्यतिथि तथा रामनवमी के अवसर पर शनिवार को दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य शुभारंभ किया गया. इससे पहले सुबह में आचार्य हरिनंदन परमहंस जी महाराज के जयंती आश्रम प्रांगण में मनाई गई. सत्संग समारोह के पहले दिन दूरदराज क्षेत्र से सत्संगियों का आना जारी है. सत्संग में कुप्पाघाट भागलपुर से गुरुसेवी स्वामी प्रमोद बाबा ने संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में सत्संग का बड़ा महत्व है. भाग्यवान को ही सत्संग का सुख मिलता है. संतों का रास्ता मोक्षधाम तक जाता है. अन्य संगत हमें कई विषयों में उलझा कर रख देता है. सत्संग परमात्मा का निज अंग है, जो हृदय से सत्संग के विचारों को सुनता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. डॉ निर्मलानंद बाबा ने कहा कि सत्संग से इहलोक और परलोक दोनों को संवारा जा सकता है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकर बाबा ने कहा कि सत्संग की बड़ी महिमा है. सत्संग से सुख की वर्षा होती है. लोग सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए सत्संग सीखाते है. इसलिए सत्संग का आयोजन मानव समाज को मानवता का पाठ ससमय पर पढ़ाता है. संतमत सत्संग को मुख्य रूप से जयकुमार बाबा के अलावे आदि संतो ने भी महर्षि मेंही की सुविचारों और मानव जीवन के मूल्यों व कर्तव्यों से मौजूद सैकड़ो श्रद्धालुओं को अवगत कराया. संतमत को सफल बनाने में आयोजन समिति से जुड़े सदस्य समेत स्थानीय लोग काफी तत्पर दिखे. जिससे संतमत सत्संग स्थल मार्ग पर श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े. इसके लिए स्वयंसेवको की तैनाती की गई. संतमत सत्संग को सफल बनाने में पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जयप्रकाश यादव, तारणी प्रसाद यादव, सुरेन्द्र यादव,दिलीप कुमार, जितेंद्र यादव, रामकुमार यादव, शंभु यादव, सुशील कुमार सुमन, बीरेंद्र साह, बीरेंद्र यादव, दिलखुश कुमार आदि ग्रामीणों जुटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >