शनि मंदिर में आस्था का महासंगम, छह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महा खिचड़ी प्रसाद

मंदिर परिसर आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया

सुपौल. श्री श्री 108 बाबा राम दास ठाकुरवाड़ी, वीणा रोड स्थित शनि मंदिर परिसर में शनिवार को विशाल महा खिचड़ी प्रसाद भंडारा का भव्य आयोजन किया गया. जिसमें श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. मंदिर परिसर आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया. आयोजन के व्यवस्थापक हीरा लाल कामत ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी मंदिर समिति द्वारा पिछले एक महीने से की जा रही थी. अपार जन सहयोग एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की सहभागिता से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा. मंदिर समिति के सचिव मणिकांत कामत ने समस्त नगरवासियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में धार्मिक आस्था, भाईचारा और सामाजिक एकता को बल मिलता है. इस पावन अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन राघवेन्द्र झा राधव, डॉ विजय शंकर चौधरी, विनय भूषण सिंह, मनमन सिंह, बैजू चौधरी, नलिन कुमार, संजीव कुमार बबलू, रामकुमार चौधरी, कुंदन कुमार, संजीव झा, सुमन झा, प्रकाश कामत, लालेश्वर कामत, रंजन कुमार विश्वास, राजीव चौधरी, प्रदीप शर्मा, जीवछ कुमार, राजकुमार कामत, शत्रुधन ठाकुर, गणेश चौधरी, बमबम चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम की सफलता में महिला मंडली की भूमिका भी सराहनीय रही. योगमाया चौधरी, रिंकू चौधरी, लक्ष्मी देवी, राधा देवी, मोनिका देवी, रितिका सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई. मंदिर परिसर में लगभग 6,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने महा खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन की सुव्यवस्था एवं मंदिर समिति के सदस्यों के सराहनीय सहयोग की नगरवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की. यह आयोजन न केवल एक धार्मिक कार्यक्रम रहा, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और एकता का प्रेरणादायी संदेश भी देता नजर आया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >