महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अहिंसा परमो धर्मः के नारों से गुंज उठा शहर

भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज में गुरुवार को भगवान महावीर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. इस पावन अवसर पर नगरवासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 09 बजे स्थानीय जैन मंदिर से हुआ. यात्रा गर्ल्स स्कूल रोड, एनएच 106 होते हुए गणपतगंज बाजार पहुंची. जहां से दुर्गा मंदिर रोड होते हुए यह यात्रा मारवाड़ी टोला तक गई और अंत में दुर्गा मंदिर के पीछे की सड़क से होती हुई पुनः जैन मंदिर परिसर में संपन्न हुई. शोभायात्रा में भगवान महावीर के जीवन, उनके सिद्धांतों, त्याग, तपस्या और अहिंसा के संदेश को दर्शाती आकर्षक झांकियां, सजे-धजे रथ और बैंड-बाजे शामिल थे. महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पूरे श्रद्धा भाव के साथ यात्रा में सम्मिलित हुए. पूरे नगर में ””अहिंसा परमो धर्मः”” और ””भगवान महावीर की जय”” जैसे नारों की गूंज सुनाई दी. जिससे वातावरण आध्यात्मिकता और शांति से भर गया. शोभायात्रा के सफल आयोजन में स्थानीय समाजसेवियों, युवा संगठनों एवं जैन समाज के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह आयोजन नगरवासियों के लिए न सिर्फ आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि भगवान महावीर के अमूल्य सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सुंदर माध्यम भी साबित हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >