केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में स्नातक पार्ट 02 व पार्ट 03 की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा संचालित
फोटो- 09 कैप्सन – परीक्षा देते परीक्षार्थी.
प्रतिनिधि,राघोपुरप्रखंड क्षेत्र स्थित केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में तीसरे दिन सोमवार को स्नातक पार्ट 02 तथा पार्ट 03 की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. जानकारी अनुसार यहां एलएनएमएस कॉलेज वीरपुर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है और शनिवार से परीक्षा की शुरुआत हुई, जो 04 जुलाई तक चलेगी. विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रो रामानंद सिंह ने कहा कि बिहार के कुछ विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट 02 एवं पार्ट 03 का फॉर्म भराया जा रहा है. वहीं बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पार्ट 02 एवं पार्ट 03 की परीक्षा नियमित सत्र के अनुसार चल रही है. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विमलेंदु शेखर झा के कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि कम ही समय में विश्वविद्यालय में काफी सुधार हो रहा है.
दोनों पालियों में 06 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक प्रो प्रमोद कुमार ने कहा कि इस केंद्र पर छात्रों के उपयोग हेतु सभी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है. कहा कि महाविद्यालय परिवार कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन हेतु कृत संकल्पित है. परीक्षा नियंत्रक प्रो सुरेश चौधरी ने बताया कि परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में राजनीतिक विज्ञान एवं मनोविज्ञान विषय की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 222 परीक्षार्थी उपस्थित और 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में जूलॉजी, बॉटनी, केमेस्ट्री, फिजिक्स, गणित विषय की परीक्षा हुई जिसमें कुल 293 परीक्षार्थी उपस्थित और 2 अनुपस्थित रहे. परीक्षा संचालन में प्रो रामकुमार कर्ण, प्रो राधारमण यादव, प्रो देवनारायण पंडित, प्रो संजय चौधरी, प्रो एयूब, प्रो रामचंद्र यादव, प्रो बचनेश्वर यादव, प्रो प्रणव कुमार, प्रो विश्वनाथ पांडे सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
