चैती दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित, गोविंद बने अध्यक्ष

बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया

निर्मली. नगर पंचायत निर्मली के दस लाख चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को चैती दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अरविंद कुमार सिंह ने की. बैठक में पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए गोविंद कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए मुरली कुमार, सचिव पद के लिए सोल्जर कुमार और कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहित कुमार का चयन किया गया. बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया. इसके अलावा आगामी चैती दुर्गा पूजा की तैयारियों, आयोजन एवं व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई. बैठक में शत्रुघ्न साह, मनोज राम, सचिन कुमार, सागर कुमार, संजय पासवान, प्रदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >