स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम पंक्ति तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता- प्रखंड प्रमुख

दो अक्टूबर तक चलेगा विशेष स्वास्थ्य जांच व जागरूकता अभियान

– दो अक्टूबर तक चलेगा विशेष स्वास्थ्य जांच व जागरूकता अभियान सुपौल.किशनपुर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुनीता कुमारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. यह अभियान आगामी 02 अक्टूबर तक चलेगा. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सुनीता कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम पंक्ति तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा. अस्पताल की कार्यशैली पर संतोष जताते हुए उन्होंने कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में केवल दो एमबीबीएस चिकित्सक कार्यरत हैं, जिससे संचालन में कठिनाई होती है. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुंह, स्तन और गर्भाशय कैंसर की जांच, एनीमिया परीक्षण, प्रसव पूर्व जांच, दवा उपलब्धता एवं पोषण संबंधी परामर्श निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे. विशेष रूप से महादलित टोला में स्वास्थ्य जांच व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस मौके पर पूर्व प्रमुख सूर्यनारायण प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक अभिलाष वर्मा, बीसीएम हरिवंश कुमार सिंह, लेखा प्रबंधक शत्रुधन कारक, प्रखंड मूल्यांकन प्रभारी चंदन कुमार, भंडारपाल रमेश कुमार, रजनीश चौहान, राजेश कुमार, अजेय कुमार, अजेश कुमार, अरुण कुमार, सहित एएनएम और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >