बिहार के इस जिले को एक साथ मिली कई सौगात, एयरपोर्ट का होगा पुनर्विकास, सुपौल-पिपरा नयी लाइन पर 24 अप्रैल से दौड़ेगी ट्रेन

Bihar News: सुपौल जिले के लिए अप्रैल महीना खुशियों की सौगात लेकर आया है. जमीन पर तेज रफ्तार विकास और आसमान में उड़ान की तैयारी दोनों ही मोर्चों पर सुपौल अब एक नये युग में प्रवेश कर रहा है. यातायात के सबसे बड़े साधन रेलवे के रूप में भी अब सुपौल संपन्न हो रहा है.

Bihar News: अंग्रेज के शासन के काल में बनाये गये रेलखंड के बाद सुपौल से पूरब रक्षा मंत्रालय द्वारा सुपौल-अररिया (गलगलिया तक) नयी रेल लाइन परियोजना जो सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है पर सुपौल से पिपरा के बीच 24 अप्रैल से ट्रेन की सीटी बजने लगेगी. उससे आगे का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. जहां जल्द ही ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा.

रेल संपर्क को मिला नया विस्तार

24 अप्रैल से सुपौल-पिपरा के बीच नई रेल लाइन पर ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही है. यह लंबे समय से प्रतीक्षित परियोजना न केवल जिले के लोगों के आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी नया आयाम देगी. इस नई रेल सेवा से सुपौल का जुड़ाव क्षेत्रीय और राष्ट्रीय नेटवर्क से और मजबूत होगा.

सुपौल से अररिया के बीच 12 रेल स्टेशन बनेंगे. सुपौल के बाद थुमहा, पिपरा, त्रिवेणीगंज, जदिया, बघैली, खजुरी बाजार, मनोहरपट्टी, भरगामा, रानीगंज, बसेठी एवं मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन व हॉल्ट का निर्माण किया जाएगा. इसमें 04 हॉल्ट व 08 स्टेशन शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वीरपुर हवाई अड्डे के पुनर्विकास को मंजूरी

सुपौल को अब आसमान में उड़ान भरने का भी अवसर मिलने जा रहा है. वीरपुर हवाई अड्डे के पुनर्विकास की मंजूरी मिल चुकी है, जिससे यह हवाई अड्डा भविष्य में यात्रियों की उड़ान सेवा के लिए पूरी तरह सक्षम बनाया जाएगा. इससे न सिर्फ जिले की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि निवेश और पर्यटन के नए रास्ते भी खुलेंगे.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की प्रोजेक्ट इवैल्यूएशन कमेटी (पीईसी) ने इस योजना के पहले चरण में छह छोटे हवाई अड्डों के लिए 25-25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की सिफारिश की. इसके अलावे राज्य सरकार द्वारा 88.83 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 42.37 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी.

वर्तमान में एयरपोर्ट के पास 62.16 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जो भूमि अधिग्रहण के बाद बढ़कर 150.16 एकड़ हो जाएगी. इससे रनवे की लंबाई तीन किलोमीटर तक बढ़ाई जा सकेगी, जिससे बड़े विमानों की लैंडिंग भी संभव हो पाएगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 5 जिलों में 21 अप्रैल तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

स्थानीय विकास की रफ्तार को मिलेगा बल

इन दोनों बड़ी घोषणाओं से साफ है कि सुपौल अब विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. यह जिला अब सिर्फ सीमावर्ती क्षेत्र नहीं, बल्कि बिहार के उभरते केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >