पेड़ से लटका मिला युवती का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया.

सुपौल सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनुपट्टी से बकौर जाने वाली सड़क में चिमनी भट्ठा के पीछे बगीचे में बुधवार को एक करीब 20 वर्षीया युवती का पेड़ से लटकता शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पेड़ से लटक रहे युवती के शव की सूचना स्थानीय लोगों ने सदर थाना पुलिस को दी. सूचना पर सदर थानध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ निवासी सब्बरू सदा की 20 वर्षीया पुत्री सोनम कुमारी की रूप में हुई है. कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. जबकि परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >