तेज रफ्तार की पिकअप वैन की ठोकर से बच्ची जख्मी

प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया

सरायगढ भपटियाही बाजार स्थित एनएच 327 ए पर गुरुवार को सड़क पार कर रही एक बच्ची को अनियंत्रित पिकअप वैन ने टक्कर मार दी. इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उसका उपचार किया. जख्मी बच्ची की पहचान सरायगढ़ वार्ड नंबर 10 निवासी पुरुषोत्तम कुमार की 10 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी के रूप में की गयी. डयूटी पर मौजूद चिकित्सक विभूति कुमार विमल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त बच्ची कुछ सामान लाने को लेकर सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान भपटियाही बाजार की ओर आ रही तेज रफ्तार की एक पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >