Supaul. डूबने से बालिका की मौत, परिजन गमगीन

डूबने से बालिका की मौत, परिजन गमगीन

छातापुर सुपौल से संजय कुमार पप्पु की रिपोर्ट- जिले के छातापुर प्रखंड के के राजेश्वरी थानाक्षेत्र स्थित ग्वालपाडा पंचायत वार्ड संख्या 11 में एक बालिका की पोखर में डुबने से मौत की घटना सामने आई है, मृतका की पहचान सात वर्षिया आरती कुमारी पिता पवन सरदार के रूप में हुई है, थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर आवश्यक जांच करने में जूटी है, मृतका की मां गणिता देवी के अनुसार शनिवार दोपहर आरती अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, संध्याकाल घर नहीं पहूंचने पर उसकी खोजबीन की गई, घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित पोखर से उसका शव बरामद किया गया, आरती के पिता रोजी रोजगार के लिए बाहरी प्रदेश में हैं जो कि घटना की जानकारी मिलने पर घर के लिए रवाना हो चुके हैं, इधर बच्ची की अल्पायू में अचानक हुई मौत के बाद जहां परिजन शोकाकुल हैं वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >