कुनौली. कुनौली स्थित कन्या मध्य विद्यालय में विद्यालय के बच्चों को अग्निशामक टीम द्वारा आग से बचाव की जानकारी दी गयी. प्रधान अग्निक मणिकांत कुमार ने बताया कि हमलोगों का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के बच्चों को अगलगी के प्रति जागरूक करना है. बताया कि स्कूल में मध्याह्न भोजन के लिए गैस सिलिंडर का सहारा लिया जाता है, जिस बाबत अगलगी से बचाव के लिए जानकारी आवश्यक है. इसके साथ शार्ट सर्किट आदि में भी अगलगी से बचाव की जानकारी दी गई. ताकि सभी इसके प्रति जागरूक हो सके. मौके पर अग्नि चालक प्रेम कुमार सिंह, अग्निक विनय कुमार कामत, रमेश कुमार, प्रभारी प्रधान नौशाद, राजेश कुमार, संजय कुमार, पायल कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, आयुष रंजन सहित स्कूली बच्चे मौजूद थे.
स्कूली बच्चों को आग से बचाव की दी जानकारी
शार्ट सर्किट आदि में भी अगलगी से बचाव की जानकारी दी गई
