ई-रिक्शा पलटने से चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा में रविवार शाम की घटना दो घायलों की गंभीर स्थित देखकर डॉक्टर ने सदर अस्पताल किया रेफर त्रिवेणीगंज. डपरखा में एनएच 327 ई पर लटुरी मंदिर के पास रविवार की शाम ई-रिक्शा पलटने से उस पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दो महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के खोरिया मिशन निवासी भुलकन देवी और उसका पति विंदेश्वरी मुखिया, छातापुर थाना क्षेत्र के चुन्नी वार्ड 6 निवासी नंदकिशोर कुमार की पत्नी नेहा कुमारी और ई रिक्शा चालक नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा वार्ड 26 निवासी विद्यानंद ऋषिदेव की पत्नी लुखिया देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि ई रिक्शा चालक लुखिया देवी अपने ई रिक्शा पर तीन अन्य लोगों को बैठाकर जदिया थाना क्षेत्र के परसागढ़ी जा रही थी. इसी दौरान नप क्षेत्र के डपरखा लटुरी मंदिर के पास अचानक ई रिक्शा के सामने बकरी के आ जाने से अनियंत्रित होने से ई रिक्शा पलट गई. घटना में भुलकन देवी और नेहा कुमारी गंभीर रूप से घायल है जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >