छातापुर मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने एस एच 91 पर मंगलवार की रात दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार चार लोग जख्मी हो गए. आसपास के लोगों द्वारा सभी जख्मियों को उपचार के लिए सीएचसी ले गये. जहां गंभीर रूप से जख्मी डहरिया वार्ड संख्या आठ निवासी 30 वर्षीय विनोद कुमार पिता बेचन शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. चिकित्सक डा रामबाबू के अनुसार रेफर जख्मी बिनोद की स्थिति नाजुक बनी हुई थी. वहीं मामूली रूप से जख्मी मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 13 निवासी 22 वर्षीय मो इंतजा तथा निर्मली बलुआ निवासी मो जमशेर के अलावे एक अन्य जख्मी का उपचार सीएचसी में ही कर दिया गया. दुर्घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस सी॓एचसी पहुंची और आवश्यक जानकारी ली. दोनों बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. बताया जाता है कि देर शाम बिनोद बाजार से डहरिया की ओर जा रहा था. उसी दौरान दक्षिण दिशा से आ रहे तीन व्यक्ति सवार बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
