जनता दरबार में निपटाए गये जमीन विवाद के चार मामले

शेष बचे 18 मामले का निष्पादन अगले जनता दरबार में किया जाएगा

त्रिवेणीगंज. थाना प्रांगण में शनिवार को राजस्व अधिकारी राकेश कुमार एवं डाटा ऑपरेटर अमन कुमार और सब इंस्पेक्टर तनूजा कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें थाना क्षेत्र के भूमि संबंधित 04 नए और पुराने 18 मामले आए. जिसमें पुराने चार मामले का निष्पादन किया गया. इस बाबत राजस्व अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीन विवाद को लेकर कुल 22 मामले आए. जिनमें दोनों पक्ष द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के अवलोकन व उनकी दलीलों को सुनने के बाद 04 मामले का निष्पादन कर दिया गया. वही शेष बचे 18 मामले का निष्पादन अगले जनता दरबार में किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >