गोलीबारी व मारपीट मामले में एक महिला समेत चार गिरफ्तार

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दस नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के डपरखा वार्ड नंबर 23 हेमंतगंज में जमीन विवाद को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुई जमकर गोलीबारी और मारपीट की घटना में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दस नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित नासरीन प्रवीण ने बताया कि गांव के ही दस लोगों ने एक गिरोह बना रखा था और अवैध हथियारों से लैस होकर उसके खेतों में काम कर रहे थे. नासरीन ने बताया कि जब उनके ससुर मो मुस्तफा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर गोली चला दी. जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई. इसके बाद आरोपी पक्ष ने न केवल गोलीबारी की, बल्कि नासरीन के साथ छेड़खानी भी की और उनके गहनों की लूटपाट की. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पीड़ित नासरीन के बयान पर थाना कांड संख्या 210/25 दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी रमेश भगत, शंभू भगत सहित अन्य एक महिला समेत दो अप्राथमिकी आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >