हाट के सैरात को लेकर पांच लोगों ने दाखिल किया अपना नामांकन का पर्चा

सैरात की बोली के दौरान सर्वप्रथम 02 लाख 09 हजार से बोली प्रारंभ की गई,

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही अंतर्गत दुर्गापुर अवस्थित गुदरी हाट के सैरात को लेकर सोमवार को कुल पांच लोगों ने अपना पर्चा दाखिल किया. जिसमें शिव शंकर यादव, घनश्याम ठाकुर, प्रेमचंद झा, उमेश कुमार गुप्ता और आरती कुमारी शामिल रहे. नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित सैरात की प्रक्रिया के दौरान मुख्य पार्षद यशोदा देवी, कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली सहित विभिन्न वार्ड के पार्षद मौजूद रहे. सैरात की बोली के दौरान सर्वप्रथम 02 लाख 09 हजार से बोली प्रारंभ की गई, जहां सबसे अधिक 06 लाख 60 हजार रुपये की बोली लगाकर शिव शंकर यादव ने दुर्गापुर गुदरी हाट का सैरात अपने नाम किया. मौके पर उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनीष भगत, वार्ड पार्षद गोपीकांत झा, बबलू सादा, राजाराम मेहता, गीता देवी, धीरेंद्र राम, पार्षद प्रतिनिधि सागर यादव, प्रमोद साह, विजय कुमार, तपेश्वर यादव, नाजिर बबलू कुमार सहित कार्यालय कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >