व्यापार संघ की हुई पहली कार्यकारिणी बैठक, नयी कमेटी का गठन व बनायी गयी जनकल्याण समितियां

बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की

सुपौल. नये सत्र 2025-28 के लिए व्यापार संघ की पहली कार्यकारिणी बैठक का आयोजन नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी ने की. बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के रूप में उमेद कुमार जैन और सुशील कुमार चौधरी, सचिव युगल किशोर अग्रवाल, संयुक्त सचिव रामकुमार चौधरी, सहायक सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार मिश्रा चुने गए. कार्यकारिणी सदस्यों में जगनाथ चौधरी, गंगासागर अग्रवाल, गुरु प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार चौधरी, विनोद जैन, बालेन्द्र साह, पवन अग्रवाल, सुनील कुमार जयसवाल, अभय कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार चौधरी, मनीष चौधरी, दिलीप शर्मा, धीरज अग्रवाल तथा योगेन्द्र चौधरी शामिल हैं. जनकल्याण कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु व्यापार संघ द्वारा चार समितियों का गठन भी किया गया. इनमें स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं जनकल्याण कार्यक्रम शामिल हैं. इन समितियों के संयोजकों के रूप में राहुल कुमार (गोलू), चंदन कुमार, रंजन कुमार सिंह एवं श्री अवधेश कुमार चौधरी को नामित किया गया. साथ ही व्यापार संघ के संरक्षक मंडल का गठन भी किया गया. जिसमें गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, विश्वनाथ चौधरी, योगेन्द्र प्रसाद साह (हनुमान जी) एवं डॉ सुब्रत मुखर्जी को शामिल किया गया. बैठक में व्यापार संघ के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई. जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन सचिव युगल किशोर अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर व्यापार संघ के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, संयोजक एवं संरक्षक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >