जमीनी विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

जमीनी विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

बलुआ बाजार

थाना क्षेत्र के बिशनपुर शिवराम पंचायत स्थित वार्ड नंबर 06 में रविवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों हिंसक झड़प हो गयी. जिसमें पति, पत्नी व पुत्र जख्मी बताया जाता है. मिली जानकारी मुताबिक उक्त घटना में राजकुमार साह, पुत्र बजरंगी साह व उसकी पत्नी रामकुमारी देवी जख्मी है. घटना को लेकर पीड़ित राजकुमार साह ने थाने में लिखित आवेदन देकर कामेश्वर साह, राजन साह, विजन साह सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट कर लूटपाट करने का मामला दर्ज कराया है.

कहते है एसडीपीओ

घटना के संदर्भ में वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. थाना अध्यक्ष को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >