जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी, छह लोग घायल

मक्के के खेत में घात लगाए बैठे करीब सौ की संख्या में हथियारों और लाठियों से लैस लोगों ने उन पर हमला कर दिया.

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा वार्ड संख्या 23, हेमंतगंज में सोमवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई. इस घटना में एक ही पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान मो मुस्तफा आलम (65 वर्ष), मो अरमान (13 वर्ष), मो शहबाज (18 वर्ष), मो अब्दुल वाहिद (16 वर्ष), नासरीन प्रवीण (32 वर्ष) और मो फिरोज (34 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इनमें से गंभीर रूप से घायल मो मुस्तफा आलम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया है. परिजनों का कहना है कि विवादित जमीन पर उनका कब्जा लगभग सौ वर्षों से है, जिसे उनके पूर्वजों ने बदलेन से प्राप्त किया था. सोमवार सुबह गांव के रमेश भगत नामक व्यक्ति अज्ञात लोगों के साथ ट्रैक्टर लेकर उक्त जमीन जोतने पहुंचा. जब पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया, तो पहले से मक्के के खेत में घात लगाए बैठे करीब सौ की संख्या में हथियारों और लाठियों से लैस लोगों ने उन पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की. हालांकि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन लाठी-डंडों से हमला कर जमकर मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. घटना को लेकर एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है, केवल मारपीट में चोटें आई हैं. पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >