सड़क हादसे में पिता-पुत्री जख्मी

सड़क हादसे में पिता-पुत्री जख्मी

सरायगढ़. एनएच 57 पर कोसी महासेतु के पास सोमवार को बाइक चालक के संतुलन बिगड़ जाने के कारण बाइक पर सवार पिता व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार के वार्ड नंबर 12 निवासी विजय कुमार मेहता अपनी 17 वर्षीय पुत्री बबली कुमारी के साथ बीए पार्ट टू की परीक्षा दिलाकर निर्मली से सिमराही बाजार अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच 57 पर कोसी महासेतु के समीप बाइक के संतुलन बिगड़ जाने के कारण पिता व पुत्री बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. परीक्षा देकर लौट रहे छात्र सुमित कुमार, धनराज कुमार व आशीष कुमार ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टर लक्ष्मीकांत राय ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विजय कुमार मेहता को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >