रबी फसलों के बीज के लिए किसान बेवसाइस पर करें आवेदन

प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला का आयोजन

– प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला का आयोजन त्रिवेणीगंज रबी फसल को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड क़ृषि कर्यालय में कृषि जागरूकता अभियान को लेकर प्रशिक्षण सह कर्मशाला का आयोजन किया गया. कर्मशाला का उद्घाटन प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी नीतीश कुमार एवं क़ृषि समन्वयक सुनील कुमार, पंकज कुमार एवं प्रगतिशील कृषक राजेंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश जिनका आर्थिक रीढ़ कृषि पर आधारित है. बेहतर बनाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण की जरूरत है. ताकि किसान पुराने परंपरागत कृषि पद्धति से उपर उठकर आधुनिक तरीके से कृषि कार्य करें. पैदावार को बढ़ा कर देश की आर्थिक नींव को मजबूत करें. किसान सम्मान निधि योजना, रबी फसल योजना व बर्मी कम्पोस्ट योजना सहित फसल बीमा योजना एवं आत्मा योजना के बारे में किसानों को जानकारी दी. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राहुल राज ने कहा कि सरकार द्वारा रबी फसलों का बीज लेने किसानों को कृषि विभाग के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. उन्होंने कहा कि आवेदन करने पर बेबसाइट से एक ओटीपी मिलेगा. उस ओटीपी को कृषि विभाग द्वारा मनोनीत डीलर को दिखाने पर मनोनुकूल बीज अनुदानित दर पर किसानों को मिल जाएगा. कर्मशाला में किसानों को संबोधित करते हुए सहायक तकनीकी प्रबंधक पंकज कुमार ने किसानों को बताया कि खेतों में बचे अवशेष, पुआल आदि को नहीं जलावे. इससे खेतों की उर्वरा शक्ति कमजोर हो जाती है. खेतों की सिंचाई के लिए डीप एरीगेशन अपनाकर सिंचाई करें. इससे पानी की बचत होगी तथा सिंचाई सही तरीके से हो पायेगा. साथ ही जैविक खेती के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जैविक खाद का उपयोग कर कम खर्च में अधिक ऊपज कर सकते हैं. इस अवसर पर कृषि समन्यवक रमेश कुमार रमण, रवींद्र रमण, अरविंद कुमार के अलावे कृषि सलाहकार पवन कुमार ,बीमल कुमार ,पप्पू कुमार, मनोज यादव, सुनील कुमार,चाँद्र प्रकाश, बिरेन्द्र राई एवं त्रिवेणीगंज प्रखंड के किसान अरुण यादव, इंदु यादव, दिनेश यादव, छोटु यादव, दूर्गी यादव,दीपो यादव, रविंदर यादव, मनिकलाल यादव, अखिलेश यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >