चौपाल कार्यक्रम में किसानों को खेतीबाड़ी को लेकर किया जागरूक

किसान चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के ढ़ोली पंचायत अंतर्गत बलथरवा गांव में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता मुखिया सरस्वती देवी ने की. किसान चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए. कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक विद्या सुमन, किसान सलाहकार श्याम कुमार भारती ने कहा कि चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को खेतीबाड़ी करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है. जिसमें बीजोपचार क्यों और कैसे, पौधा संरक्षण, रसायनिक खाद की उपयोगिता कम करने एवं जैविक खाद के प्रयोग के बारे में जानकारी. समय-समय पर मिट्टी जांच, कृषि यंत्र क्रय हेतु आनलाइन आवेदन, बिहार राज्य फसल सहायता योजना के ऑनलाइन आवेदन सहित विभिन्न प्रकार के सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई. इस मौके पर किसान प्रवीण कुमार, रंजीत कुमार, इंद्रजीत सिंह, ललित सिंह,सुवी लाल सिंह, भगवान लाल सिंह,राम कुमार खड़गा, सिंहेश्वर सिंह,अजय कुमार, प्रमोद कुमार महेंद्र सरदार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >