स्थानांतरित बीईओ को दी गयी विदाई, नये का हुआ स्वागत

समारोह की अध्यक्षता संदीप कुमार ने की, जबकि मंच संचालन अरविंद आयुष ने किया

निर्मली. निर्मली स्थित कन्या मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन प्रसाद सिंह के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नव पदस्थापित प्रतिनियुक्ति बीईओ सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शुभांकर केशव का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया. कार्यक्रम में एसडीएम धीरज कुमार सिंह, डीसीएलआर साहेब रसूल व अवर निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड प्रमुख राम प्रवेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. समारोह की अध्यक्षता संदीप कुमार ने की, जबकि मंच संचालन अरविंद आयुष ने किया. विदाई समारोह में श्री सिंह को मिथिला की परंपरा के अनुसार शॉल, वस्त्र, गुलदस्ता, अटैची, कलम-डायरी आदि भेंट कर माला पहनाकर सम्मानित किया गया. वहीं नव नियुक्त प्रभारी बीईओ शुभांकर केशव का शिक्षकों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया. प्रभारी बीईओ शुभांकर केशव ने कहा कि श्री सिंह के स्थानांतरण से एक बड़ी कमी महसूस होगी. कार्यक्रम में राम लखन यादव, विष्णु देव महतो, गोपाल झा, मो हाशिम सहित प्रखंड क्षेत्र के शिक्षक एवं कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >