तकनीकी सहायक के स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई

इन्होंने विभागीय कार्यों को लगनशीलता से धरातल पर उतार कर अच्छा नाम किया था

– बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग में जेई के पद पर होंगे पदस्थापित प्रतापगंज पंचायती राज विभाग में कार्यरत तकनीकी सहायक मिथिलेश कुमार का जेई के रूप स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई. इस मौके पर बीपीआरओ शिल्पा कुमारी ने पंचायती राज विभाग में तकनीकी सहायक के रूप में कार्यरत मिथिलेश कुमार के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि श्री कुमार का पहला पदस्थापन बसंतपुर प्रखंड में हुआ था. जहां इन्होंने विभागीय कार्यों को लगनशीलता से धरातल पर उतार कर अच्छा नाम किया था. जब इनका तबादला प्रतापगंज में पंचायती राज विभाग में हुआ तो इन्होंने चाहे पंचायती राज का कार्य हो या पंचायत समिति का कार्य हो, बखूबी क्रियान्वयन कर विकास को धरातल पर उतारा. मिथिलेश कुमार जेई के रूप में बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग में पदस्थापित होने जा रहे हैं. सभी इनके उत्तरोत्तर प्रगति और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं. इस मौके पर प्रशिक्षु अंचलाधिकारी मुकेश कुमार यादव, मुखिया रणजीत प्रसाद सिंह, महानंद पासवान, अनिल यादव एवं अन्य कर्मी समरोह में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >