जनता दरबार में जमीन संबंधी चार मामले का निष्पादन

सीओ ने बताया की तीन नये आवेदन प्राप्त हुआ है, लेकिन कागजात के अभाव में दोनों पक्षों को अगला तारीख दिया गया

सरायगढ़. अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सीओ धीरज कुमार ने की. आयोजित जनता दरबार में सीओ ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार में चार मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष कागजातों के जांच करने के बाद किया गया. सीओ ने बताया की तीन नये आवेदन प्राप्त हुआ है, लेकिन कागजात के अभाव में दोनों पक्षों को अगला तारीख दिया गया. बताया कि भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार प्रत्येक शनिवार को आयोजित की जाती है. जिसका निपटारा दोनों पक्षों के समक्ष प्राप्त आवेदन के उपरांत किया जाता है. उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि छोटे-छोटे मामले को आपसी समझौते के तहत ग्रामीण स्तर पर मिल बैठकर सुलझाने की अपील की गई. ताकि न्यायालय या अन्य कार्यालय नहीं जाना पड़े. इस मौके पर भपटियाही थाना के एएसआई विनय कुमार, राजस्व कर्मचारी मो इसराफिल, नवीनचंद्र ठाकुर सहित फरियादी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >