निर्मली. भूमि विवाद निपटारे को लेकर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. निर्मली अंचलाधिकारी विजय प्रताप व थाना के एसआई विजय कुमार पासवान की अध्यक्षता में अंचल क्षेत्र से कई फरियादी जनता दरबार में पहुचे. जनता दरबार में पूर्व से लंबित मामलों की सुनवाई की गई. जिसमें एक मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की आपसी सहमति से किया गया. वहीं एक नया मामला भी दर्ज हुआ. मौके पर दर्जनों फरियादी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
