सरायगढ़. भपटियाही थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता राजस्व अधिकारी राकेश रंजन ने किया. उन्होंने ने बताया कि जनता दरबार में दोनों पक्षों के बारीकी से कागजातों की जांच करने के बाद एक मामले का त्वरित निष्पादन किया गया. वहीं 05 नये मामले का आवेदन प्राप्त हुआ. लेकिन आपसी सामंजस्य नहीं होने एवं कागजात के अभाव में मामले का निष्पादन नहीं हुआ. राजस्व अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े छोटे-छोटे मामले का दोनों पक्षों के समक्ष विभिन्न कागजातों के अवलोकन कर निपटारा किया जाता है. उन्होंने उपस्थित लोगों से पंचायत स्तर पर मिल बैठकर कर छोटे मोटे मामला का निष्पादन करने की अपील की. इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष आकाश आनंद, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
